फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight secretaries got promotion to the post of ADO Panchayat

Balrampur News: आठ सचिवों को एडीओ पंचायत पद पर मिली पदोन्नति

Mon, 26 Feb 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight secretaries got promotion to the post of ADO Panchayat
बलरामपुर। जिले में तैनात आठ पंचायत सचिवों को सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के पद पर पदोन्नति मिली है। जिससे उनमें हर्ष व्याप्त है। पदोन्नत हुए सभी सचिवों को शीघ्र ही एडीओ पंचायत पद पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज निदेशक राजकुमार ने प्रदेश के वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी संवर्ग के 67 सचिवों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद पर पदोन्नति करते हुए सूची जारी की है। इसमें जनपद के आठ ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल हैं। इनमें संतोष कुमार गुप्त, राजकुमार गौतम, उदयराज, वीरेंद्र प्रसाद तिवारी, रामअचल, मानिकराम मौर्य, संजीव कुमार कैराती व कौशल किशोर को एडीओ पंचायत पद पर पदोन्नति मिली है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि पदोन्नत हुए सचिवों को एडीओ पंचायत पद पर तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed