{"_id":"608198de8ebc3ea1d903e01c","slug":"eight-houses-destroyed-by-fire-balrampur-news-lko5752897132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घरों में आग से सारा सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घरों में आग से सारा सामान राख
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बलदेवनगर गांव में बिजली के तार की चिंगारी से लगी आग में आठ घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तुलसीपुर एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बलदेवनगर निवासी किशोरे भारती ने बताया कि गुरुवार को बिजली के तार की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। जब तक आग बुझाते तब तक लपटों ने प्रभु भारती, मस्तराम भारती, गोदा, कल्लू वर्मा, पीतम्बर वर्मा, रामलाल भारती, गुंजा व नंदलाल के घरों को आगोश में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सभी पीड़ितों ने मामले की सूचना तुलसीपुर एसडीएम को दी। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेजी है। टीम के आंकलन के आधार पर सभी पीड़ितों को तत्काल सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।