{"_id":"5f6f70258ebc3e9bb02fd68c","slug":"eight-found-corona-positive-in-the-district-balrampur-news-lko542163891","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में आठ मिले कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में आठ मिले कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ
विज्ञापन
बलरामपुर। शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में मोहल्ला तुलसीपार्क व भगवतीगंज में दो-दो लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम हरखड़ी, रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम नथीपुर कानूनगो, तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम गुलरिहा हिशामपुर व बलरामपुर नगर के मोहल्ला गदुरहवा में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
चार कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए चार कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1506 हो गई है। 1167 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 316 है।