फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight drivers and conductors fined Rs 14,000

Balrampur News: आठ चालक व परिचालक पर 14 हजार का जुर्माना

Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Eight drivers and conductors fined Rs 14,000
बलरामपुर। स्थानीय डिपो के आठ संविदा व आउटसोर्सिंग वाले चालक व परिचालकों पर 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई यात्रियों को टिकट न देने, बिना बुकिंग के बसों में सामानों की ढुलाई करने व अवैध रूप से संचालित ढाबों पर बस रोकने के मामले में की गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीमों की जांच के दौरान रोडवेज बसों में बिना बुकिंग के सामानों की ढुलाई करते हुए पकड़ा है। बिना बुकिंग के तीन-तीन क्विंटल सामान की ढुलाई करते पकड़े जाने पर संविदा परिचालक संजय सिंह, बाह्य श्रोत परिचालक मोहम्मद इरफान, संविदा परिचालक सत्यदेव यादव व सूर्य नरायन मौर्य पर 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सूर्य नरायन मौर्य पर दूसरी बस में दो क्विंटल भार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा है। संविदा परिचालक राजेश शर्मा पर एक बस में दो क्विंटल व दूसरी में एक क्विंटल सामान बिना बुकिंग के पकड़े जाने पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है। बिना टिकट के तीन यात्री पकड़े जाने पर बाह्य श्रोत परिचालक दीपक पांडेय पर 1500 रुपये, दो यात्री व तीन क्विंटल सामान पकड़े जाने पर अमित कुमार तृतीय पर 3000 रुपये एवं एक यात्री बिना टिकट के पकड़े जाने पर संविदा परिचालक राजेश शर्मा पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।अनाधिकृत ढाबे पर बस रोकने के मामले में संविदा चालक श्रवण कुमार यादव पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यात्रियों को टिकट न देने, सामानों की ढुलाई में तत्काल बुकिंग न करने व अवैध रूप से संचालित ढाबों पर बसों का ठहराव करने वाले चालकों एवं परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed