Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eid today, Namaz will be read in mosque and Idgahs

Balrampur News: ईद आज, मस्जिद व ईदगाहों में पढ़ी जाएगी नमाज

Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Eid today, Namaz will be read in mosque and Idgahs
बलरामपुर। ईद को लेकर बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को मस्जिद व ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद की नमाज को लेकर मस्जिद व ईदगाह की सफाई करा दी गई है। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद व ईदगाहों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन



मुस्लिम धर्मगुरु पीरजादे शकेबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां ने बताया कि ईद खुशियों का त्योहार है। ईद की नमाज हर मर्द और औरत पर वाजिब है। रमजान का रोजा रखने वालों को अल्लाह ईद का त्योहार उपहार के रूप में देता है। सभी मुसलमानों को चाहिए कि जिन-जिन लोगों ने सदका और जकात नहीं दिया है, वह लोग ईद की नमाज से पहले सदका और जकात गरीबों को दे दें। नमाजियों को नमाज पढ़ने में कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल मस्जिद और ईदगाह कमेटी के लोगों की ओर से रखा जा रहा है। मस्जिद और ईदगाह के बाहर नमाजियों के लिए धूप से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन




ईद को लेकर मुस्लिम परिवारों में उत्साह है। हर कोई ईद की तैयारियों में जुटा है। उतरौला के आर्यनगर निवासी डॉ. फैय्याज हाशमी के घर में ईद को लेकर पूरा परिवार तैयारियों में लगा रहा। डॉ. शाइस्ता जर्बी के साथ पूरा परिवार सेवईं सहित लजीज पकवान बनाने के लिए मसाला तैयार करने के साथ ही मेवा काटने में जुटा रहा। डॉ. शाइस्ता जर्बी ने बताया कि इस बार घर में दही बड़ा, बिरयानी, कबाब व छोला सहित किमामी सेवईं, ड्राई फूड सेंवई एवं शीर सूरमा सेवईं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
मोहल्ला सराय फाटक स्थित बीच वाली ईदगाह-सुबह 8:00 बजे।
मोहल्ला बलुहा स्थित कालिया मस्जिद-सुबह 8:00 बजे।
मोहल्ला गोविंदबाग स्थित इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद-सुबह 8:30 बजे।
बीबी बादी साहिबा ईदगाह सराय फाटक-सुबह 9:00 बजे।
नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह-सुबह 10:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed