फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education

50 हजार लोगों को आवागमन के लिए नहीं है सुलभ साधन

Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
education
गेंडास बुजुर्ग(बलरामपुर)। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से 50 हजार से अधिक की आबादी को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सादुल्लाहनगर बाजार से तहसील, जिला व मंडल मुख्यालय तक जाने वाले रूट पर परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर सादुल्लाहनगर बाजार से परिवहन विभाग की बस सेवा का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मुजीबुल्लाह सिद्दीकी, शकील अहमद, सुडडू, उमेश, आदर्श, पवन व सलाहुद्दीन आदि ने डीएम भेजे गए पत्र में कहा है कि सादुल्लाह नगर से जिला मुख्यालय की दूरी 65 किलोमीटर है। सरकारी सेवा की बसों का संचालन न होने से लोगों को मजबूरी वंश डग्गामार वाहनों से आवागमन करने को विवश होना पड़ता है। यह डग्गामार वाहन जिला मुख्यालय पहुंचाने में तीन से चार घंटे तक का समय लगाने के साथ ही दो गुना तक किराया राशि भी वसूलते हैं। परेशान नागरिकों ने चेताया है कि यदि शीघ्र ही सादुल्लाहनगर से जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय के लिए परिवहन विभाग की बस सेवा का संचालन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed