फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Echo of Jai Shri Ram everywhere, Akshat Kalash Yatra taken out

Balrampur News: गाजे-बाजे के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा, हर तरफ रही जय श्रीराम की गूंज

Sat, 30 Dec 2023 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Echo of Jai Shri Ram everywhere, Akshat Kalash Yatra taken out
बलरामपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जिलेभर में पूजित अक्षत कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में पूजित अक्षत कलश यात्रा रमना पार्क से शुरू हुई। सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, विहिप जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक दीपेश, विभाग संघ संचालक सौम्य अग्रवाल व जिला प्रचारक अनिल के नेतृत्व में कलश यात्रा रमनापार्क से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए झारखंडी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज के 500 साल की तपस्या और संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। आने वाला 22 जनवरी हम लोगों के लिए सौभाग्यशाली होने के साथ ही गौरवशाली भी होगा। यात्रा में रामकृपाल शुक्ल, सुबीर श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, प्रमोद चौधरी, विनोद गिरि, नंदलाल तिवारी, राधा गुप्ता, अमित व विकास कांत पांडेय सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज में अक्षत कलश यात्रा सोमनाथ मंदिर से निकाली गई। सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र ने यात्रा को रवाना किया। बताया कि कलश में रखा हुआ पूजित अक्षत हर गांव में घर-घर वितरित किया जाएगा। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, राहुल जायसवाल, कुलदीप सिंह, दुर्गेश कौशल, मनीष गुप्त व दीनदयाल आदि मौजूद रहे। महदेइया बाजार में भी अक्षत कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा शुक्लागंज बाजार होते हुए चमरूपुर रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इसी तरह रेहरा बाजार में ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान व भाजपा नेता संतोष सिंह पिंकू की अगुवाई में अक्षत कलश यात्रा गायत्री मंदिर से निकलकर महतिनिया, भद्रकाली चौक, पुरानी बाजार, बाबागंज रोड होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में घिराऊ लाल गुप्त, हरिवंश सिंह, भारत नरेश सिंह, आज्ञाराम वर्मा, राधेश्याम वर्मा, ग्राम प्रधान निर्मला सिंह व बद्री प्रसाद गुप्त सहित तमाम श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed