फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Earthen works should be done in villages to provide employment under MNREGA

Balrampur News: मनरेगा में रोजगार देने के लिए गांवों में हों मिट्टी के कार्य

Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Earthen works should be done in villages to provide employment under MNREGA
रेहराबाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार ब्लॉक में नवनिर्मित हाईटेक बैठक सभागार का मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद सीडीओ ने सभी नौ खंड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की। इसमें निर्देश दिया गया कि मनरेगा श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले कच्चे (मिट्टी) के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जाए।
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक में 7.61 लाख रुपये की लागत से एक सभागार का निर्माण कराया गया है। यह सभागार वाईफाई, एसी, प्रोजेक्टर, हाईटेक माइक व साउंड सिस्टम सहित अन्य जरूरी सुविधाओं से पूरी तरह लैस है। बीडीओ सुमित कुमार सिंह ने बताया कि सभागार बनने से अब क्षेत्र पंचायत की बैठक व पंचायत सचिवों के साथ बैठक करने में काफी सुविधा मिलेगी। सीडीओ ने बैठक में मौजूद ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की फीडबैक लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि गांव में मनरेगा जॉब कार्डधारकों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, इसके लिए कच्चे कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाए। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भैरवा में मनरेगा से हो रहे मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक , डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed