{"_id":"67781cd5e53c87460201b66b","slug":"e-rickshaws-are-breaking-the-rules-and-increasing-traffic-jams-in-the-city-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119140-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नियम तोड़ शहर में जाम बढ़ा रहे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नियम तोड़ शहर में जाम बढ़ा रहे ई-रिक्शा
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल जाने वाली सड़क पर खड़े ई-रिक्शा।-संवाद
बलरामपुर। ई-रिक्शा शहर में जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। रूट निर्धारण के बाद भी नियमों को ताक पर रख चालक दूसरे मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे शहर में हादसे भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को शहर में कई जगह जाम की समस्या को लेकर पड़ताल की गई तो ई-रिक्शों के कारण कई जगह जाम की स्थिति मिली। पेश है मंगल देव गिरि की रिपोर्ट :
सुबह 10:00 बजे
नगर पालिका मोड़ पर जाम की समस्या बढ़ा रहे ई-रिक्शा
नगर पालिका मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह 10 बजे कई ई-रिक्शा जमे हुए थे, जिससे पॉश इलाके में बौद्ध परिपथ पर वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना कराना पड़ा। राहगीर अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश सिंह व धमेंद्र आदि ने बताया कि यहां पर ई-रिक्शा के चलते लोगों को अक्सर जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
सुबह 11:12 बजे
अस्पताल के सामने भी जाम की समस्या
जिला मेमोरियल अस्पताल के सामने सुबह 11:12 बजे ई-रिक्शा के चलते जाम की समस्या बनी रही। मरीजों का इलाज कराने जा रहे तीमारदार मनीष, सोनू व दीपक ने बताया कि अक्सर ई-रिक्शा के जाम के चलते अस्पताल में आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
रूट तय होने के बाद भी नहीं कम हो रही समस्या
नगर में कुल 2845 ई-रिक्शा संचालित हैं। किस रूट पर कौन ई- रिक्शा चलेगा, इसके लिए अलग-अलग रंगों से विवरण वाहन पर ही लिखा हैं। इनपर वाहन मालिक का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज है, ताकि नियम तोड़ने वाले पर कार्रवाई हो सके। इसके बावजूद सभी ई- रिक्शा चालक नियम तोड़ मनचाही जगह दौड़ लगा रहे हैं।
यह है रंग
- वीर विनय चौराहा से तुलसीपुर मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शों के रूट का नाम व नंबर पीले स्टीकर पर लिखा गया है।
- बहराइच मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शाें के रूट का नाम पीला व नंबर नारंगी स्टीकर पर लिखा गया है।
- गोंडा मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शों के रूट का नाम लाल तथा नंबर पीले स्टीकर पर लिखा गया है।
83.49 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना
यातायात निरीक्षक उमेश सिंह का कहना है कि पिछले तीन माह में 5245 वाहनों का चालान करके 83 लाख 49 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अक्तूबर में 1067 वाहनों से 14 लाख 61 हजार 400 रुपये, नवंबर में 3739 वाहनों से 51 लाख 70 हजार 500 रुपये तथा दिसंबर में 1039 वाहनों से 17 लाख 17 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
चलाया जा रहा अभियान
शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा न ले जाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। - बृजनंदन राय, सीओ यातायात