फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Duty will be imposed in the panchayat elections of 12,500 employees

12,500 कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में लगेगी ड्यूटी

Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Duty will be imposed in the panchayat elections of 12,500 employees
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान कराने के लिए 12,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में 15 हजार कर्मियों को प्रशिक्षण देकर चुनाव ड्यूटी करने के लिए तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 30 प्रतिशत रिजर्व वाले मतदान कार्मिकों को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी कर्मचारियों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मतदान कराने के लिए संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। सभी मतदान कार्मियों को नौ ब्लॉकों के 2524 मतदेय स्थलों पर 25 अप्रैल की शाम को वाहनों से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 26 अप्रैल को मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं। पंचायत चुनाव में वोटिंग कराने के लिए 12,500 मतदान कार्मिकों की पोलिंग पार्टियों के रुप में ड्यूटी लगाई जाएगी जिसमें पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के साथ भीषण गर्मी में मतदान कार्मियों की तबियत खराब होने व अन्य समस्याओं के होने पर रिजर्व वाले मतदान कार्मियों को वोटिंग कराने के लिए जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके लिए 30 प्रतिशत मतदान कार्मिकों को रिजर्व में रखने के लिए तैयारी की गई है।

एनआईसी में 229 कार्यालयों के 15 हजार से अधिक कर्मियों का डाटा फीड है, इसके साथ ही उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है। जिले के सभी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है। कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए अब डीएम से अनुमति लेनी होगी। बिना सूचना के जिला मुख्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed