फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to wind and rain, electricity supply to 300 villages and the city was disrupted

Balrampur News: हवा और बारिश से 300 गांवों के साथ ही शहर की बिजली ठप

Fri, 01 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 01 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Due to wind and rain, electricity supply to 300 villages and the city was disrupted
फोटो-41-बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास के पास केबिल ठीक करते कर्मी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। तेज हवा व बारिश के कारण आधे शहर में नौ घंटे बिजली गुल रही। रात भर उपभोक्ता सो नहीं पाए। सुबह बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण पानी के लिए तरसना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही, करीब 300 गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात दस बजे से ही ठप रही। शुक्रवार को भी आधे से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही गोंडा मार्ग स्थित फुलवरिया बाईपास के पास 33 केवी का केबल बॉक्स जल गया। केबल बॉक्स जलने के कारण आधे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात होने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। गोंडा मार्ग, भगवतीगंज, आनंदबाग, सिविल लाइन, पीपल तिराहा, अचलापुर, नीलकोठी, खमौवा सहित करीब 15 से अधिक मोहल्ले में बिजली गुल रही। रात में उपभोक्ता सो नहीं पाए। सुबह होने के बाद कर्मियों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। नौ बजे के बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ता सुरेश, मनोज, रवि, शालिनी, सरोज व ममता ने बताया कि विद्युत विभाग साल भर मरम्मत के नाम काम कराता रहता है लेकिन फिर भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही है। जरा सी बारिश होने पर केबल बॉक्स उड़ जाता है। सिविल लाइन के अशोक व राम सुमिरन ने बताया कि बिजली न रहने के कारण मोटर से पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
बलरामपुर। बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिले के करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी ग्रामीण के कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, शिवपुरा, ललिया, महाराजगंज तराई, श्रीदत्तगंज, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर और रेहरा बाजार क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली कट गई। बिजली कटने से ग्रामीणों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह बारिश थमने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं गौरा चौराहा क्षेत्र के जहंदरिया फीडर अंतर्गत मनकी, बेनीनगर, धोबहा, त्रिलोकपुर, हज्जीडीह, चिवटिहवा, सुस्ता, अल्लानगर, चौकिया और जमुवरिया गांवों में भी घंटों बिजली बाधित रही। स्थानीय निवासी अरशद, फसीउर्रहमान, दीपू, रामकुमार और संतोष तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद बिजली गुल हो गई। अभी तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed