फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to fog the journey of 50 minutes was completed in one and a half hour

Balrampur News: कोहरे के कारण डेढ़ घंटे में पूरा हुआ 50 मिनट का सफर

Mon, 11 Nov 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to fog the journey of 50 minutes was completed in one and a half hour
बलरामपुर। मौसम में आए बदलाव के कारण सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रफ्तार पर पड़ा। गोंडा से बलरामपुर का सफर पूरा करने में 50 मिनट के बजाय डेढ़ घंटे लग गए। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे तक वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। गोंडा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करते हैं। गोंडा से बलरामपुर बाइक से आने में मात्र 50 मिनट ही लगते थे लेकिन, कोहरे के कारण एक घंटा तीस मिनट लग गया। यही नहीं, रोडवेज बसों के परिचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा। सोमवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। शाम को एक बार फिर कोहरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed