{"_id":"5ee100028ebc3e431d5dbbde","slug":"drug-delivery-to-increase-immunity-balrampur-news-lko525357079","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए दवा बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए दवा बांटी
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बनकटवा कला तुलसीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार भारती ने बुधवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली दवा वितरित की। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने चिकित्सक के प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकसित होना नितांत जरूरी है। होम्योपैथ चिकित्सालय की तरफ से किया जा रहा प्रयास सराहना की है। इस दौरान देवीपाटन परिसर के आसपास रहने वालों को चिकित्सक ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण किया। ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर अनिरुद्ध पटेल के साथ तुलसीपुर थाने में अफसरों व कर्मियों को प्रतिरोधक क्षमता वाली दवा का वितरण कराया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश कुमार ने चिकित्सक के साथ सहयोग कर लोगों को दवा दिलाई। नगर के सभी बैंकों में पहुंचकर प्रबंधकों के माध्यम से दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सक ने लोगों से बताया कि यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करेगी और छह माह तक एंटी बॉडी कोरोना कार्य करती रहेगी। इस दवा का उपयोग खाली पेट तीन दिन करना है जिससे कोरोना से आसानी से लड़ा जा सके।