{"_id":"6309136155f67051452b4b1d","slug":"driver-s-body-found-in-truck-s-cabin-balrampur-news-lko6453971110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के केबिन में मिली चालक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के केबिन में मिली चालक की लाश
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। स्थानीय नगर के स्टेशन रोड लाल चौराहे के पास खड़े ट्रक के केबिन में शुक्रवार की सुबह चालक की लाश मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी बाजार तुलसीपुर निवासी मालिकचंद्र ने बताया कि उनका ट्रक लेकर चालक रामराज(50) गुरुवार को तुलसीपुर चीनी मिल से चीनी लेने गया था। चीनी लाकर उसने तुलसीपुर रेलवे माल गोदाम पर गिराया। वहां से वापस होकर रामराज लाल चौराहे के पास गाड़ी खड़ी करके रात्रि विश्राम करने लगा। आस पास के लोगों ने बताया कि चालक ने चौराहे के एक होटल पर खाना खाया और गाड़ी में सोने चला गया।
शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने गाड़ी हटवाने के लिए ड्राइवर को जगाना चाहा तो वह नहीं उठा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो चालक गाड़ी में मृत पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।