फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   drinking water projects

पेयजल परियोजनाओं के पूरे होने के आसार

Fri, 21 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
drinking water projects
बलरामपुर में सादुल्लाहनगर क्षेेत्र में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पाइप पेयजल की 65.96 करोड़ की 26 परियोजनाओं के शीघ्र पूरा होने के आसार बढ़ गए हैं। पेयजल परियोजनाओं के निर्माण में 33.79 करोड़ रुपये न मिलने से काफी दिनों से कार्य रुका हुआ है। बीते दिन मंडल मुख्यालय गोंडा के सर्किट हाउस में जलनिगम के चेयरमैन ने बैठक के दौरान बकाया बजट शासन से शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया है। शासन से बजट मिलने के बाद अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए जलनिगम की तरफ से कार्य शुरू किया जाएगा। सभी 26 पेजयल परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्र के डेढ़ लाख लोगों की प्यास बुझेगी।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जलनिगम की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल की 26 परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। पेयजल की सभी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए 65.96 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी तुलना में अभी तक मात्र 33.79 करोड़ रुपये का बजट मिल सका है। परियोजनाओं के पूरा होने में बाकी बचा 33.60 करोड़ रुपये न मिलने से कार्य में रोड़ा अटका रहा है।
विज्ञापन

डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि पानी की टंकियों का निर्माण पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में कराया जा रहा है। पेयजल की इन परियोजनाओं के पूरा होने से 26 ग्राम पंचायतों के डेढ़ लाख लोगों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा। वित्त वर्ष 2019-20 में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से कई बार बजट आवंटन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के चेयरमैन ने मंडल मुख्यालय गोंडा में 19 फरवरी को बैठक के दौरान 26 पेयजल परियोजनाओं का शेष बजट 33.60 करोड़ रुपये शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया है। बजट मिलने के बाद अधूूरी पड़ सभी परियोजनाओं को तत्काल पूरा कराकर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed