फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dried eucalyptus trees pose a danger; risk of accidents

Balrampur News: सूखे यूकेलिप्टस के पेड़ बने खतरा, हादसे की आशंका

Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dried eucalyptus trees pose a danger; risk of accidents
विकास खंड रेहरा बाजार परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पेड़।
रेहराबाजार। विकास खंड परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पांच पुराने पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। इनके कभी भी टूटकर गिरने से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सूखे पेड़ों को हटवाने की मांग की है। क्षेत्रवासी मनोज कुमार, संतोष कुमार, रामदीन, संतराम और रामप्रकाश ने बताया कि विकास खंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। परिसर के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों का भी लगातार आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सूखे पेड़ों का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अधूरी पाइपलाइन से ग्रामीण परेशान

गैसड़ी। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत नारायन थुमवा में करीब तीन हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। हर घर नल से जल योजना के तहत प्रस्तावित पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को मजबूरन अशुद्ध पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीण परशुराम चौधरी, नंदकिशोर, रामलाल, विजय कुमार और शिव कुमार ने बताया कि योजना के तहत बोरिंग कराई गई, चारदीवारी भी बनाई गई, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया। पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर रास्ते खोद दिए गए, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अधूरी पानी टंकी के निर्माण और गांव में नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


चौधरी अजीत बने अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष

ललिया। अपना दल-एस ने बलरामपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी अजीत सिंह की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम द्वारा 25 अगस्त को जारी पत्र में इसकी घोषणा की गई। चौधरी अजीत सिंह ललिया थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर राजेश्वरी, मनोज, श्याम सुंदर, छोटकउ, राजितराम, श्यामलाल, अनोखी, अलखराम, तिलकराम, जनक राम, जय जय राम, सुमित कुमार, रामजी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
सादुल्लाहनगर। भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम उग्रह वर्मा उर्फ डिप्टी वर्मा को बधाई देने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्यामजी वर्मा ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed