फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   drain overflow

पहाड़ी नाले में आया उफान, दो दर्जन गांव प्रभावित

Tue, 09 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
drain overflow
बलरामपुर। पहाड़ी नाले में उफान आने से दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। लगातार बाढ़ आने से क्षेत्रवासियों ने दहशत का माहौल है। बांध का निर्माण न होने से कई गांवों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बाढ़ खंड पर बांध निर्माण में 55 लाख रुपये मिलने के बाद भी हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया है।
थाना महराजगंज तराई के रामगढ़ मैटहवा के प्रधान अशोक कुमार, पवन कुमार वर्मा, जीवनलाल, तुलाराम, नुरुल, इस्लाम व ह्रदयराम आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि खरझार पहाड़ी नाले में उफान से एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

बांध का निर्माण न होने से बाढ़ का पानी गांवों में भरा हुआ है। पिछले माह से कई बार आई बाढ़ से फसलों का भारी नुकसान हुआ है।
बरसात शुरू होते ही रामगढ़ मैटहवा, शांतिनगर, साहेबनगर, विजयडीह, सुगानगर, जगरामपुरवा, हरिहरनगर, सहबिनिया व दांदव आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को खाना बनाने में समस्या हो रही है। लकड़ी व उपले बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ खंड की तरफ से 55 लाख रुपये की लागत से रामगढ़ मैटहवा जाने वाले मार्ग के पास बांध का आधा-अधूरा निर्माण कराया गया। बांध निर्माण पूरा न होने से बाढ़ का पानी गांवों में भर जाता है।
रामगढ़ मैटहवा गांव जाने वाली सड़क पर पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी बह रहा है। शांतिपुरवा गांव जाने वाली सड़क भी पहाड़ी नाले के बाढ़ में डूब गई है।
क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को तुलसीपुर को भी बाढ़ के संबंध में फोन पर सूचना दी। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन कराया जाएगा और बाढ़ पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
हरैया सतघरवा में पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली को जाने वाली सड़क कटकर बह गई है। एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं।
क्षेत्रवासी दीवाकर पांडेय, नीबर, दुर्गा प्रसाद, निरंकार पाठक व राम निवास आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि सड़क बह जाने से गुगौलीकला, पचपेड़वा, गिरगिटही, शंकरनपुर, लखाही, बरहवा, गुरदासपुरवा, छितौनी व भदवार सहित एक दर्जन गांव टापू बन गए हैं।
गौरा चौराहा संवादसूत्र के अनुसार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग पर जलभराव हो गया है। दतरंगवा गांव के पास तेज बहाव में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे है। प्रशासन की तरफ से कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई है।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि महराजगंज तराई, गौरा चौराहा व हरैया सतघरवा में पहाड़ी नालों के बाढ़ से हुए नुकसान आदि का आकलन कराने तथा रामगढ़ मैटहवा गांव जाने वाले बांध के निर्माण में अनियमितता आदि की शिकायत क्षेत्रवासियों ने की है।
सभी प्रकरणों की जांच तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को सौंपी गई है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed