{"_id":"647ccf993e84708bd1061e17","slug":"drain-made-from-panchayat-fund-broke-in-six-months-balrampur-news-c-13-1-272318-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छह माह में ही टूट गई पंचायत निधि से बनी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छह माह में ही टूट गई पंचायत निधि से बनी नाली
Sun, 04 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र के ईदगाह से अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाली सड़क के किनारे बनाई गई नाली छह माह के अंदर ही टूट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। जिससे वह पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीण विनय जायसवाल, विशाल, इरफान, नरेंद्र तिवारी, गुड्डू गुप्ता, सियाराम व सफीउल्लाह आदि ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। इसकी शिकायत भी विभागीय अधिकारी से की गई थी लेकिन उस समय कोई सुनवाई न होने से ठेकेदार ने गुणवत्ताविहीन कार्य कराया। नाली निर्माण हुए अभी छह माह भी नहीं हुए है कि वह जगह-जगह टूट गई है। इन लोगों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है।