फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   dr sp yadav become mla from gaisari

गैसड़ी से डॉ. एसपी यादव बने विधायक

Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
dr sp yadav become mla from gaisari
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में समाजवादी पार्टी का भी खाता खुल गया है। गैसड़ी में डॉ. शिव प्रताप यादव ने सपा का परचम लहराया है। काउंटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार शैलू को 5661 वोटों से शिकस्त दी है।
विज्ञापन

विधानसभा सीट गैसड़ी में सबसे कम चक्र की गणना होने के चलते यहां का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन मंडी समिति परिषद के परिसर में होने वाली काउंटिंग प्रक्रिया धीमी गति से होने के चलते यहां का परिणाम सबसे अंत में आया है। गैसड़ी विधानसभा में 1,88,824 वोटरों ने तीन मार्च को मतदान किया था। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 31 चक्र में मतगणना का कार्य पूरा कराया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आरओ ने गैसड़ी सीट का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित परिणाम में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एसपी यादव ने 74,825 वोट पाकर अपने पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को 69,164 वोट मिले जिसके चलते उन्हें रनर के रुप में संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के अलाउद्दीन ने 31,780 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया साथ ही अपनी जमानत भी बचाने में कामयाब रहे। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. इश्तियाक अहमद खान को 3967 वोट मिले हैं। गैसड़ी विधानसभा के 1736 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed