{"_id":"6477847b9af5c26652021255","slug":"dr-hina-kausar-reached-the-court-against-the-election-officer-balrampur-news-c-13-1-265384-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चुनाव अधिकारी के खिलाफ न्यायालय पहुंची डॉ. हिना कौसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चुनाव अधिकारी के खिलाफ न्यायालय पहुंची डॉ. हिना कौसर
Wed, 31 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 31 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद उतरौला से अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी डॉ. हिना कौसर ने पर्चा खारिज किए जाने के मामले में न्यायालय की शरण ली है। उन्होंने बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए चुनाव अधिकारी के निर्णय को चुनौती दी है।
नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने डॉ. हिना कौसर को उतरौला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के सिंबल पर पर्चा दाखिल होने के बाद इनके खिलाफ एक शिकायत हुई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने डॉ. हिना कौसर को एनएचएम के तहत चिकित्सक होने के साक्ष्य दिए थे और ड्यूटी पर रहते हुए निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने को गलत बताया था। तत्कालीन एसडीएम व निकाय चुनाव अधिकारी रहे संतोष कुमार ओझा ने शिकायत की जांच कराई। प्रकरण सही मिलने पर चुनाव अधिकारी ने सपा प्रत्याशी का पर्चा अवैध घोषित करते हुए खारिज कर दिया था।