{"_id":"5d73e5ac8ebc3e0147578b6b","slug":"donate-blood-to-save-the-lives-of-others-balrampur-news-lko4804038160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों का जीवन बचाने के लिए बढ़-चढ़कर करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों का जीवन बचाने के लिए बढ़-चढ़कर करें रक्तदान
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल स्थित चिकित्सालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बलरामपुर चीनी मिल व लायंस क्लब के 30 महादानियों ने रक्तदान किया। दूसरों का जीवन बचाने के लिए चीनी मिल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से भी रक्तदान की अपील भी की गई।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड के अध्याषी अध्यक्ष मधुकर मिश्र ने किया। उन्होंने चीनी मिल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके हम तमाम जरुरतमंदों के जीवन को बचा सकते हैं। रक्तदान से बड़ी सेवा कोई नहीं है। रक्तदान करने से जहां दूसरों का जीवन सुरक्षित होता है वहीं हमारे शरीर पर भी इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में चीनी के प्रधान प्रबंधक राजीव अग्रवाल, अरुण कुमार, गंगा प्रसाद पांडेय, हर दयाल सिंह, जितेंद्र कुमार, एनके मिश्र, दीवाकर विक्रमजीत सिंह, उदयवीर सिंह, शेखर श्रीवास्तव, श्याम सिंह, विश्वनाथ, बालेस्टर सिंह, कैलाश, मुकेश सिंह, यशपाल सिंह सहित कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया।