फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dolphin seen in the canal aroused curiosity among villagers

Balrampur News: नहर में दिखी डॉल्फिन ग्रामीणों में कौतूहल

Thu, 07 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dolphin seen in the canal aroused curiosity among villagers
बलरामपुर के विशंभरपुर के पास मिली डा​​ल्फिन।
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। प्राकृतिक रोमांच और आश्चर्य का अद्भुत दृश्य विशंभरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को दिखा। गांव के पास स्थित सरयू नहर में दुर्लभ प्रजाति की डॉल्फिन देखी गई। ग्रामीणों ने जैसे ही पानी में हलचल देखी, उत्सुकता में पास पहुंचे और नहर में उछलती डॉल्फिन को देख दंग रह गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में यह तेजी से फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कई लोगों ने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाई और फोटो खींचे। विशेषज्ञों के अनुसार यह डॉल्फिन संभवतः गंगा डॉल्फ़िन थी, जो एक विलुप्तप्राय प्रजाति की है और कभी-कभी सरयू व घाघरा नदियों में देखी जाती है। गंगा डॉल्फिन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव भी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। रेंजर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वन दरोगा सुभाष यादव और कर्मचारियों रामसूरत, मनीराम, चंद्रभान, पतिराम, बरसाती, हमीद, सुनील और लल्लू की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जाल की मदद से डॉल्फिन को सुरक्षित निकाला गया और उसे सरयू नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed