फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctors not found, patients returned disappointed

Balrampur News: नहीं मिले डॉक्टर, मायूस लौटे मरीज

Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Doctors not found, patients returned disappointed
हरैया सतघरवा/उतरौला/बलरामपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह 10 बजे खुलने वाले अस्पताल में 12 बजे तक चिकित्सक गायब रहते हैं। मरीज घंटों इंतजार करने के बाद बिना इलाज कराए ही लौट जाते है। अस्पताल में मरीजों के बुखार आदि की जांच भी नहीं हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को जन आरोग्य मेले में दिखा।
विज्ञापन






चिकित्सक की कुर्सी खाली, निराश लौटे मरीज
सुबह 10.50 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में सन्नाटा दिखा। अस्पताल में चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। एक गर्भवती अस्पताल में भर्ती थी। स्टाफ नर्स अनीता उसे ड्रिप लगा रही थीं। अस्पताल से निराश लौट रहे मरीज राजू, दिनेश व छोटे ने बताया कि डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन







चिकित्सक नदारद, फार्मासिस्ट ने किया इलाज
सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्ता मरीज देखते मिले। डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य अस्पताल में नहीं थे। उल्टी-दस्त से परेशान हरीश व सहरूननिशा का उपचार हो चुका था। मुन्नी ने बताया कि एलटी के छुट्टी पर जाने से बुखार की जांच नहीं हो सकी है। डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट से दवा लेना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट व एलटी भी गायब
दोपहर 01.15 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा में वार्ड ब्वाय कुर्सी पर लेटा दिखा। डॉ. पंकज, लैब टेक्नीशियन मुकेश व फार्मासिस्ट अहमद अस्पताल में नहीं थे। आयुष चिकित्सक डॉ. जुबेर ने बताया कि अब तक 18 मरीज दवा लेकर जा चुके हैं। वार्ड में भर्ती कटरा गांव निवासी ज्ञानचंद्र ने बताया कि उल्टी-दस्त हो रहे थे, डॉक्टर ने ड्रिप लगा दी है।







गायब स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा जवाब
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित रहे चिकित्सक व फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया जा रहा है।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed