{"_id":"67742661f070e9aa6507826a","slug":"doctors-are-on-leave-patients-keep-wandering-for-treatment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-119036-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डॉक्टर छुट्टी पर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डॉक्टर छुट्टी पर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज।-संवाद
बलरामपुर। नव वर्ष मनाने के लिए चिकित्सक 31 दिसंबर से ही अवकाश पर चले गए। मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेडियोलाॅजिस्ट व महिला रोग चिकित्सक का कक्ष बंद रहा। अस्पताल में चिकित्सकों के न मिलने पर मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
नव वर्ष पर हर कोई उत्साह में डूबा है। इसका असर अस्पतालों पर भी देखने को मिला। संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. एके यादव 28 दिसंबर से ही अवकाश पर हैं। अब वह दो जनवरी को अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रसाउंड करेंगे। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष पर चस्पा कर दी है। वहीं महिला रोग चिकित्सक डॉ. अजय लक्ष्मी भी छुट्टी पर हैं। मंगलवार को ओपीडी व अल्ट्रासाउंड न होने पर मरीज भटकते नजर आए। कर्मचारियों ने मरीजों को बाद में आने की सलाह देकर लौटा दिया।
अस्पताल में मौजूद पीलीभीत गांव की सायरा ने बताया कि उनकी बेटी को महिला चिकित्सक को दिखाना था, लेकिन कक्ष बंद है। इसी तरह शंकरपुर के कामता प्रसाद व बालपुर के छोटकन ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी व बहन का अल्ट्रासाउंड कराना था। रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं, कर्मचारी ने दो जनवरी को आने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
15 दिनों से नहीं आ रहीं दंत रोग विशेषज्ञ
संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात दंत रोग चिकित्सक निशा मद्धेशिया भी करीब 15 दिनों से बिना सूचना के गायब हैं। मंगलवार को डेंटल हाईजीनिस्ट भी छुट्टी पर रहीं। ऐसे में दंत रोग विभाग भी बंद रहा। चिकित्सक व हाईजीनिस्ट न होने से दांत से संबंधित मरीज भी भटकते नजर आए।
दिया गया है नोटिस
डेंटल चिकित्सक बना सूचना के अस्पताल नहीं आ रही हैं। उनको नोटिस भेजा गया है। रेडियोलॉजिस्ट व महिला चिकित्सक ने अवकाश लिया है। - डॉ. राजकुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय