{"_id":"6921eaa28f7cb818120fdf84","slug":"doctors-are-instructed-to-be-present-in-opd-on-time-balrampur-news-c-99-1-brp1003-137500-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चिकित्सकों को ओपीडी में समय से बैठने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चिकित्सकों को ओपीडी में समय से बैठने की हिदायत
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजवापुर का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजवापुर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ओपीडी में बैठने की हिदायत दी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, लैब, टीकाकरण व्यवस्था व साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर जायजा लिया। कहा कि ओपीडी समय से संचालित की जाए। प्रसव संबंधी सेवाएं मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, दवा उपलब्धता व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की।
सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई को और बेहतर बनाने व अभिलेखों को नियमित अपडेट करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. वसीम अहमद , डीएमओ राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्त आदि मौजूद रहे।