{"_id":"66b8f74183544c98e80d930f","slug":"doctor-missing-pharmacist-found-treating-patients-balrampur-news-c-99-1-brp1003-112991-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चिकित्सक गायब, इलाज करता मिला फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चिकित्सक गायब, इलाज करता मिला फार्मासिस्ट
Sun, 11 Aug 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की लापरवाही जन आरोग्य मेले पर पड़ रही भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेइया बाजार/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। अवकाश के दिन भी ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने की सरकार की मंशा चिकित्सकों की लापरवाही के चलते पूरी नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सक गायब रहते हैं और फार्मासिस्ट मरीजों को दवा बांटते हैं। डॉक्टर मौजूद न होने के कारण मरीज भी इलाज कराने मेले में नहीं आते हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में देखने को मिला। अस्पताल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित होने के बावजूद यहां की महिला चिकित्सक डॉ. मंजू गुप्ता दोपहर एक बजे गायब मिली। फार्मासिस्ट राम बहादुर मरीजों को दवा बांट रहे थे। एलटी अशफाक, स्टाफ नर्स मंजू त्रिपाठी व अनुपमा मिश्रा अपना-अपना कार्य कर रहे थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि अब तक 34 मरीजों को दवा दी गई है। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य मेले में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। महिला चिकित्सक क्यों अनुपस्थित थी, इसके लिए नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 60 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलाव आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण व वितरण के साथ गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। चिकित्सक बाल मुकुंद मौर्य ने मरीजों को सुझाव दिया कि बारिश के मौसम में संचारी रोग से बचाव के लिए मच्छरों से बचें। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में दोपहर 12 बजे तक 16 मरीजों का उपचार किया गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी सत्येंद्र कुमार मौर्य पीजी की परीक्षा देने के लिए बाहर गए थे। फार्मासिस्ट सौरभ चौबे ने मरीजों को दवा वितरित किया।
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में 1303 मरीजों का हुआ उपचार
रविवार को नौ सामुदायिक व 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के साथ ही संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी करें। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य में कुल 1303 मरीजों का उपचार किया गया है।