{"_id":"61d87b7ba6e5085bb979d3d5","slug":"doctor-missing-from-hospital-patients-have-problems-balrampur-news-lko6124734119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से डॉक्टर गायब, मरीजों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से डॉक्टर गायब, मरीजों को दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। क्षेत्र के लोगों ने गुलरिहा हिसामपुर के अस्पताल में तैनात डॉक्टर के अक्सर गायब रहने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर के गायब रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। जांच व कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
क्षेत्रवासी बंटू सिंह, इबारत, शिव सिंह, अब्दुल्ला व समीउल्ला आदि ने सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिहा हिसामपुर में मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के सहारे हो रहा है।
यहां तैनात डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी। फार्मासिस्ट ब्रह्म स्वरूप यादव ने बताया कि चार मरीजों को दवाएं बांटी गई है। अस्पताल से आशा व एएनएम गायब मिलीं।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार है। मरीजों व तीमारदारों को घर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अस्पताल की समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।