फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not neglect to mark very malnourished children

अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने में न बरते कोताही

Wed, 03 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Do not neglect to mark very malnourished children
बलरामपुर। प्रबल अति कुपोषित (सैम) बच्चों के चिन्हीकरण में कोई कोताही न बरते। जिले के 215 सब सेंटरों पर स्वास्थ्य व बाल पुष्टाहार विभाग की तरफ से सैम बच्चों का चिन्हीकरण व चिकित्सकीय प्रबंधन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बुधवार को पीएचसी हरिहरगंज में सैम बच्चों के चिन्हीकरण व चिकित्सकीय प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि सैम बच्चों के चिन्हीकरण व उनके चिकित्सकीय प्रबंधन में कोताही कदापि न बरतें। जिले से कुपोषण को पूरी तरह से दूर करने में सभी लोग मिलकर कार्य करें। डीएम ने ढोंढरी गांव के सात माह के बच्चे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा से वजन कराया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा का निर्देश दिया गया कि बच्चों का वजन लेते समय सावधानी बरतें। डीएम ने पोषण परामर्श पटल व स्वास्थ्य परामर्श पटल का निरीक्षण किया। सैम व मैम बच्चों को आवश्यक दवाईयां दी गई। जटिलता वाले सैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. जावेद, डीपीओ केएम पांडेय, सीडीपीओ देहात राकेश शर्मा व डॉ. गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed