फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM,meeting,nepal,collectorate

सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने की बनी रणनीति

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM,meeting,nepal,collectorate
फोटो-14-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मौजूद डीएम श्रुति व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की रणनीति तैयार की गई है। आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश देने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अन्य अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने की भारत-नेपाल के अधिकारियों ने साझा रणनीति बनाई है। नेपाल के दांग जिले से आए अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी बिंदुओं पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में दांग जिले से आए अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में डीएम श्रुति ने बताया कि बलरामपुर जिले की लंबी सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। सीमा पर दोनों देशों के सशस्त्र बलों की तरफ से संयुक्त गश्त के जरिए आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जाएगा। सीमा की हर गतिविधि पर संयुक्त रूप से नजर रखी जाएगी। मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अवांछित गतिविधियों पर भी रोक लगाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एसएसबी नौवीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट, नेपाल के सशस्त्र सेना के अधिकारी व दांग जिले के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed