फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM annoyed for not having regular vaccination of children

बच्चों का नियमित टीकाकरण पूरा न होने पर डीएम नाराज

Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
DM annoyed for not having regular vaccination of children
बलरामपुर। बच्चों का नियमित टीकाकरण न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सोमवार को डीएम ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। मौजूद मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को सभी कार्यक्रम बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ-साथ किशोरी सुरक्षा, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, आशा भुगतान, बीएचएसएनसी बैठके, नियमित टीकाकरण, ग्राम स्वास्थ्य पोषण, स्वच्छता दिवस, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी और आयुष्मान भारत कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। नियमित टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। समय से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत शत प्रतिशत भुगतान करने, गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने, कुष्ठ रोगियों व क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोगियों की पहचान कर सभी को चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

अस्पतालों में ओपीडी में न बैठने वाले चिकित्सकों के खिलाफ डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. बीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अरुण कुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीपीओ केएम पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed