{"_id":"61a79a9a545f743d7a2962af","slug":"divyang-avneesh-and-nidhi-top-in-50-meter-race-balrampur-news-lko606934741","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर दौड़ में दिव्यांग अवनीश व निधि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर दौड़ में दिव्यांग अवनीश व निधि अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्थानीय स्टेडियम में बुधवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा नगर व सदर के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के साथ अन्य खेलों में भी दिव्यांग बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के दिव्यांग छात्र अवनीश व बालिका वर्ग में निधि अव्वल रही।
बीएसए रामचंद्र व नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक ने स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के आयोजन सदर शिक्षा क्षेत्र के बीईओ मनीराम वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल की ज्योति गुप्ता ने देवी गीत प्रस्तुत किया। बीईओ सदर ने बताया कि बालक वर्ग से 100 मीटर दौड़ में सदर शिक्षा क्षेत्र के मूक बधिर दिव्यांग अवनीश ने प्रथम, शिवपुरा शिक्षा के क्षेत्र के अल्प दृष्टि दिव्यांग पंकज ने द्वितीय शिक्षा क्षेत्र के मूक बधिर प्रमोद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग से 50 मीटर दौड़ में शिवपुरा की निधि ने प्रथम, सदर की अनुराधा ने द्वितीय व नगर की सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। छूकर पहचानों में सदर की रेवती ने प्रथम, नगर की ज्योति ने द्वितीय व नगर की रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कुर्सी दौड़ में नगर की लक्ष्मी ने प्रथम, सदर के सर्वेश ने द्वितीय व शिवपुरा के राम मनोहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा दौड़ में सदर के छात्र विकास ने प्रथम, शिवपुरा के रवींद्र ने द्वितीय व सदर के मकसूद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गायन प्रतियोगिता में नगर की छात्रा ज्योति ने प्रथम, सदर की रेवती ने द्वितीय व शिवपुरा के राम नामेहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संचालन एआरपी नगर अरुण कुमार मिश्र ने किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को बीएसए ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी ने बताया कि स्पेशल एजुकेटर्स कमलेश बहादुर सिंह, देश बंधु पांडेय, एसआरजी महमुदूलहक, एआरपी उमेश कुमार, अशोक मिश्र, पंकज कुमार पांडेय, अनीता श्रीवास्तव व सीमा जायसवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।