फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District's biggest Tazia became the center of attraction of people

Balrampur News: जिले का सबसे बड़ा ताजिया बना लोगों की आकर्षण का केंद्र

Sun, 30 Jul 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
District's biggest Tazia became the center of attraction of people
पेहर बाजार (बलरामपुर)। क्षेत्र के रानीपुर में इमाम हुसैन की याद में पांच दिन तक ताजिया रखा जाता है। ताजिया देखने के लिए आस-पास जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों अकीदतमंद जुटते हैं। यहां पर पांच दिनों तक मेला लगता है। मेले में झूला, सर्कस व तमाम तरह के आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य हकीकुलल्ला,करामत अली, अंसार खान, शब्बू खान, शफीक, निहाल,युनुस व इबाबुल्ला आदि ने बताया कि मोहर्रम में पिछले 33 वर्षोँ से रानियापुर में ताजिया रखा जाता है। ताजिया निर्माण के लिए कुशीनगर से तीन महीना पहले ही कारीगर बुला लिया जाता है। लाखों रुपए की लागत से बनने वाले इस ताजिये को पांच दिनों तक रखकर इमाम हुसैन को याद किया जाता है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों अकीदतमंद यहां आते हैं।
विज्ञापन

मोहर्रम के दूसरे दिन स्थानीय लोगों द्वारा अकीदतमंदों के लिए लंगर का आयोजन किया जाता है। पांच दिनों तक लगने वाले मेले में बलरामपुर के अलावा गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी व मऊ आदि जनपदों से लोग आते हैं। मोहर्रम के दूसरे दिन यहां पर भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed