फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District Bar Association election postponed, meeting to be held on 6th

Balrampur News: जिला बार संघ का चुनाव टला, छह को होगी बैठक

Mon, 20 Jan 2025 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association election postponed, meeting to be held on 6th
बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर का एक फरवरी को प्रस्तावित चुनाव एल्डर कमेटी के हस्तक्षेप से टाल दिया गया है। छह फरवरी को पुन: खुली बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

नवीन दीवानी परिसर बलरामपुर में सोमवार को जिला बार संघ की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। कार्यकारिणी द्वारा पारित चुनाव के लिए मतदान एक फरवरी को होना था। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राधारमण तिवारी, सदस्य ओमप्रकाश मिश्र व चक्रपाणि ने कहा कि बार संघ में नई सदस्यता लेने वाले अधिवक्ताओं का सहमति प्रार्थनापत्र पांच फरवरी तक ले लिया जाए। इस दौरान नए सदस्य बनने के लिए भी अधिवक्ता प्रार्थनापत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। छह फरवरी को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार सिंह तथा संचालन महामंत्री संजय तिवारी ने किया। इस दौरान जय प्रकाश शुक्ल, अनिरुद्ध वर्मा, अजीत प्रताप सिंह, मुर्तजा हुसैन, अजय बहादुर सिंह, शशांक त्रिपाठी, हरिकांत मिश्र, केजी श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, मोहित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा व लालजी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed