{"_id":"68c2e97fdbf3db0f110ee477","slug":"distressed-by-the-wife-going-to-her-parents-house-the-young-man-committed-suicide-balrampur-news-c-99-1-brp1010-133134-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
राकेश तिवारी।-फाइल फोटो
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कंचनपुर के गिद्धौर गांव में बुधवार देर रात युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी विशाल पांडेय ने जांच की तो मामला आत्महत्या का निकला। दरअसल पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दे दी।
बुधवार रात घर में राकेश तिवारी (35) का शव फंदे से लटकता मिला। पिता बेचईराम तिवारी ने तहरीर दी कि वह बरगदही स्थित अपने दूसरे घर पर थे। उन्हें पोते कृष्ण (9) और पलक (5) ने फोन पर बताया कि पापा को मम्मी और एक आदमी मार रहे हैं। वह घर पहुंचे तो उनके बेटे राकेश की मौत हो चुकी थी। बेचईराम ने बेटे की हत्या में बहू के साथ ही एक अन्य को आरोपी बनाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पूरी छानबीन किए बिना ही रिपोर्ट दर्ज भी कर ली।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन घटना को लेकर कौतूहल बना रहा। शाम को एएसपी ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में बेचईराम ने कुबूल किया बेटे की मौत के गम में उन्होंने गलत सूचना दी थी। वहीं, मृतक की पत्नी व बच्चों ने भी पूरा हाल बताया। एएसपी ने बताया कि मृतक राकेश की उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी से दुखी होकर युवक ने घर में गमछे के फंदे से लटककर जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की अलग से जांच हो रही है।