फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dispute ends, paves way for construction of six major roads

Balrampur News: विवाद खत्म, छह प्रमुख सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 03 Oct 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dispute ends, paves way for construction of six major roads
बलरामपुर के तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर से चीनी मिल जाने वाली सड़क। संवाद
बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग में टेंडर विवाद में उलझा छह सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्षों से विभाग में सिर्फ चुनिंदा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चहेते ठेकेदार ही निविदा में भाग लेते थे। प्रतिस्पर्धा न होने से वह मनमानी दरों पर सड़कें बनवाते थे। इसकी शिकायत केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। शिकायत पर कार्रवाई हुई और मंडल की दस सड़कों की निविदाएं निरस्त कर दी गईं। इनमें छह बलरामपुर की भी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने पुनः निविदा कराई। इस बार जब निविदाएं खोली गईं तो 25 से 30 प्रतिशत तक कम कीमत वाली बोलियां आईं। इन्हें प्राथमिकता दी गई, जिससे विभाग को करोड़ों की बचत हुई। उतरौला-तुलसीपुर मार्ग के निर्माण के लिए 18.53 करोड़, पीलीभीत-बस्ती मार्ग का निर्माण 36.47 करोड़, बलरामपुर-महेशभारी मार्ग 27.51 करोड़, दुधरा-कैथोलिया-सिंगारजोत 16.50 करोड़, देवीपाटन मंदिर-चीनी मिल मार्ग 22.56 करोड़ तथा कोड़री-मथुरा-चौधरीडीह मार्ग का निर्माण 26.67 करोड़ से होना तय हुआ है। लंबे समय से निर्माण का इंतजार जिले के लोगों को था। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई गांवों के लोगों को सुगम राह मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed