{"_id":"5d8117778ebc3e014c4b57a7","slug":"disposal-of-16-complaints-in-all-three-tehsils-balrampur-news-lko482066556","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों तहसीलों में 16 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों तहसीलों में 16 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 154 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, जिनमें से 16 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। उतरौला तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सदर तहसील में एडीएम व तुलसीपुर में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराना शासन की मंशा है। सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण कराएं।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गए। प्रोबेशन के दो और राजस्व के तीन सहित पांच प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 45 प्रार्थनापत्रों को आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया और समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीओ मनोज कुमार यादव, पीडी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई हुई। इस दौरान कुल 38 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया और शेष 35 प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार रोहित मौर्य सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील सभागार में तहसीलदार शेख आलमगीर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की गई। यहां 66 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।