फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disconnected connection of 124 consumers, recovered Rs 17.53 lakh

Balrampur News: 124 उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन, 17.53 लाख की हुई वसूली

Wed, 02 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Disconnected connection of 124 consumers, recovered Rs 17.53 lakh
 बलरामपुर में बिजली कनेक्शन की जांच करते विद्युत विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी।
बलरामपुर। अवैध बिजली कनेक्शन व लाइन लाॅस कम करने के लिए बिजली विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने बुधवार को नगर के घासमंडी और पुरैनिया तालाब मोहल्ले में 411 उपभोक्ताओं से 17.53 लाख रुपये बकाया बिजली बिल वसूला। साथ ही अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहे 124 बिजली कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

एसडीओ प्रेम चंद्र ने बताया कि बिना कनेक्शन लिए अवैध रूप से बिजली जलाने वालों की जांच के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजलीकर्मी रात में बिजली चोरी करने वालों और अधिक लोड वाले घरों की पहचान करते हैं। अगले दिन उनके यहां जांच कर अवैध कनेक्शन काटने के साथ लोड भी बढ़ाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के घासमंडी व पुरैनिया तालाब मोहल्ले में चेकिंग की गई। इसमें लंबी बकायेदारी वाले 411 उपभोक्ताओं से 17 लाख 53 हजार रुपये बिजली बिल की वसूली की गई। साथ ही अवैध रूप से संचालित मिले 124 बिजली कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। ताकि राजस्व की वसूली करते हुए लाइन लाॅस को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed