{"_id":"6a358d4a908ff4c5370b3564","slug":"disability-assessment-will-now-be-possible-at-the-district-hospital-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150266-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब जिला अस्पताल में हो सकेगी दिव्यांगता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब जिला अस्पताल में हो सकेगी दिव्यांगता की जांच
Sat, 20 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मूकबधिर दिव्यांगता जांच के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में 12.54 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बेरा (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन के स्थापित होने से नवजात शिशुओं, बच्चों और श्रवण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की जांच अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी।
इस मशीन से कानों की सुनने की क्षमता और श्रवण तंत्रिकाओं की कार्यप्रणाली का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है। यह जांच उन बच्चों के लिए बेहद उपयोगी होती है जो अपनी समस्या स्पष्ट रूप से बता नहीं पाते हैं। अब तक ऐसी जांच के लिए मरीजों को बड़े शहरों या मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन डॉ. केएन आनंद ने बताया कि वर्तमान में श्रावस्ती जिला अस्पताल भिनगा में मूकबधिर की जांच होती है। अब जिले में व्यवस्था मिलने से जांच कराने में सहूलियत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चल रही है तैयारी
-- अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के ऊपर एक कमरे में मशीन स्थापित करने व जांच के लिए व्यवस्था की जा रही है। साउंडप्रूफ कक्ष तैयार किया जा रहा है। मूकबधिर की जांच के लिए आडियोलॉजिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- डॉ. हीरालाल, सीएमएस जिला मेमोरियल चिकित्सालय