फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Difficulty increased due to flood in mountain streams, administration on alert

Balrampur News: पहाड़ी नालों में उफान से बढ़ी मुश्किल, प्रशासन अलर्ट

Thu, 12 Sep 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Difficulty increased due to flood in mountain streams, administration on alert
बलरामपुर के रामगढ़ मैटहवा गांव में भरा बाढ़ का पानी।-संवाद
रास्तों पर भरा पानी, चौपट हुई खेती किसानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज तराई/ललिया (बलरामपुर)। पहाड़ी नालों के उफनाने से कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रास्तों पर पानी भर गया है। वहीं, खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने तीन गांवों के रास्तों पर आंशिक जलभराव की बात कहते हुए अलर्ट का दावा किया है।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पहाड़ी नालों में उफान आ गया। नाले का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़कों पर बहने लगा। पानी देख कर लोग घर का सामान व पशुओं को बचाने में जुट गए। महराजगंज तराई क्षेत्र के शांतिपुरवा, रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह सहित कई गांवों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। ग्राम प्रधान तुलाराम, मोहम्मद उमर, कुन्ने, सलाम, शंकर यादव व विजय सिंह आदि ने बताया कि रामगढ़ मैटहवा व विजयीडीह गांव के परिषदीय विद्यालयों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

ललिया क्षेत्र के गांवों में पानी भरने से खेतों में लगी धान, सब्जी, गन्ना की लहलहाती फसलें डूब गई है। एक दो दिन में पानी कम नहीं हुआ तो फसल बर्बाद हो जाएगी। उप जिलाधिकारी तुलसीपुर अभय सिंह ने बताया है कि बाढ़ क्षेत्र में लेखपाल को भेज कर निगरानी कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए टीम तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं
प्रशासन का दावा है कि जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है। नेपाल राष्ट्र में पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण तहसील तुलसीपुर अंतर्गत खरझार पहाड़ी नाले में तेज गति से पानी आने के कारण ग्राम रामगढ़ मैटहवा में रास्तों में आंशिक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तथा आबादी प्रभावित नहीं हुई है। वर्तमान में राप्ती नदी चेतावनी बिन्दु 103.620 मीटर से 1.22 मीटर नीचे हैं। जल स्तर बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है। राहत एवं बचाव के लिए जनपद में एक टीम फ्लड पीएसी के साथ ही र्याप्त नावें तथा मोटर बोट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed