{"_id":"676eed21ab0809a76d034d60","slug":"did-not-get-pension-women-are-roaming-around-balrampur-news-c-99-1-slko1019-118898-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नहीं मिली पेंशन, चक्कर काट रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नहीं मिली पेंशन, चक्कर काट रहीं महिलाएं
Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन में पेंशन के बारे में जानकारी लेने आई महिलाएं।
बलरामपुर। विभागीय पोर्टल न चलने के कारण पेंशनधारकों के आधार सीडिंग में रुकावट आ रही है। इससे वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों के खातों में कई माह से धनराशि नहीं आई है। पेंशनधारक अधिकारियों का चक्कर लगाने को विवश हैं।
आधार सीडिंग का काम तेजी से होने का दावा तो अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि करीब एक सप्ताह से पोर्टल नहीं चल रहा है। इसके कारण समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
एक वर्ष से नहीं मिली पेंशन
विकास भवन में पहुंची इंद्रावती ने कहा कि छह माह से पेंशन नहीं मिल रही है। विभाग के कर्मचारी एक सप्ताह बाद आने की बात कह रहे हैं। जानकी ने कहा कि एक साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है। मासूमा ने बताया कि एक साल से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन न मिलने से आर्थिक परेशानी हो रही है। इसी तरह अनारा ने बताया कि दो साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है। बार-बार विभाग का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद चला पोर्टल
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्त ने बताया कि करीब एक सप्ताह से पोर्टल न चलने से पेंशन संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे थे। पोर्टल चल गया है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।