{"_id":"66b3b9aa9980f9e47707ba81","slug":"dhirendra-and-ram-prakash-will-participate-in-the-independence-day-parade-balrampur-news-c-99-1-brp1003-112802-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होंगे धीरेंद्र व राम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होंगे धीरेंद्र व राम प्रकाश
Wed, 07 Aug 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाली परेड में आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज के दो लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के यह दोनों लाभार्थी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुनने के लिए यह लोग काफी उत्साहित हैं।
दिल्ली में लालकिला पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समारोह में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खरदौरी गांव के दो लाभार्थी धीरेंद्र प्रसाद मौर्य व राम प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। समारोह में जाने के लिए में इन लोगों का नाम चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल है। वहीं राम प्रसाद व धीरेंद्र अब दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हुए हैं और गांव वाले उन्हें शुभकामना भी दे रहे हैं। यह पहली बार होगा जब आकांक्षी ब्लॉक के लाभार्थी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के परेड में शामिल होंगे। वहीं चयनित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बहुत खुशी हो रही है कि हमें प्रधानमंत्री को सामने से देखने और सुनने का मौका मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है।