{"_id":"607b210d8ebc3ec79e7bc734","slug":"devotees-gathered-to-worship-skanda-mata-balrampur-news-lko5746479184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कंद माता की पूजा को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कंद माता की पूजा को उमड़े भक्त
विज्ञापन
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन नारी व मातृ शक्ति की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता की आराधना की गई। जिले के सभी मंदिरों में पूरे दिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शक्तिपीठ देवी पाटन एवं बिजलेश्वरी देवी मंदिर में लोगों ने बच्चों का मुंडन, जनेऊ एवं कर्ण छेदन संस्कार भी कराया।
मां दुर्गा की पांचवीं शक्ति को स्कंदमाता के रूप में पूजा जाता है। नवरात्र पंचमी के दिन इसी देवी की आराधना का विधान है। ऐसी मान्यता है कि देवी स्कंदमाता का विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों का मांगलिक जीवन सुखमय होता है। नवरात्र पंचमी के दिन शनिवार को शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर में नारी व मातृ शक्ति की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर देवी के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर तथा बलरामपुर नगर स्थित झारखंडी मंदिर, कालीथान, सम्मय माता मंदिर एवं बडिक़ी बहिनी मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर जीवन की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।