फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees gathered to worship Maa Katyayani

Balrampur News: मां कात्यायनी की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Maa Katyayani
देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ मुंडन व अन्य संस्कारों के लिए जुटी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के साथ ही बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन कराने वालों की भारी भीड़ जुटी।
नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि माता के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से अज्ञानता, असंतोष, तमस एवं जड़ता जैसे दुर्गुण समाप्त होते हैं। वहीं इनकी आराधना करने पर कर्म व ज्ञान रूपी प्रकाश से व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो जाता है। त्याग, तपस्या व सद्कर्म की प्रेरणा देने वाली देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए रविवार को शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर में सुबह 4:00 बजे से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में स्नान कर मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। यहां पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन आदि संस्कार कराकर देवी का आशीर्वाद दिलाया। देवीपाटन के साथ ही जरवा स्थित रहिया देवी, तुलसीपुर स्थित नई माता मंदिर, बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर तथा नगर स्थित झारखंडी मंदिर, सम्मय माता मंदिर एवं कालीथान पर भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां वैष्णो व बाबा बर्फानी का दरबार बना आकर्षण का केंद्र
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन में चल रहे राजकीय मेले में मेलार्थियों की भारी भीड़ जुट रही है। रविवार को बच्चों व महिलाओं के साथ भारी संख्या में पुरुषों ने भी मेले का भरपूर आनंद लिया। मेलार्थियों ने सपरिवार मेले की मशहूर जलेबी, कचौड़ी, समोसा व इमरती का लुत्फ उठाया। बच्चों ने चरखी, झूला व फिसलपट्टी पर धूम मचाया। वहीं भारी भीड़ की वजह से मेले में बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। मेले में लगा सर्कस, झूला व मौत का कुआं के साथ पहली बार सजा बाबा बर्फानी व मां वैष्णो का दरबार लोगों को खूब भा रहा है। महिलाएं और किशोरियां टैटू बनवाने में भी उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed