फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees gathered for Bholenath's Jalabhishek in Chhoti Kashi

Balrampur News: छोटी काशी में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Bholenath's Jalabhishek in Chhoti Kashi
बलरामपुर। सावन माह के पहले सोमवार को बोल बम व हरहर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शिव मंदिर व शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भगवान शिव का जलाभिषेक कर भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। घरों में भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कांवरियों ने राप्ती नदी व पवित्र सरोवरों से जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नगर के झारखंडी मंदिर में भोर पहर ही महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मंदिर परिसर में लगीं दुकानों से बेलपत्र, फूल, बेर, गन्ना, भांग, धतूरा व सफेद फूल खरीदकर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध हो गए। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

नैकिनिया गांव से श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ निकला। बोल बम का जयघोष लगाते हुए श्रद्धालु तुलसीपुर स्थित सिरिया नाला से जल भरकर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। यहां पर पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी से आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद पैदल चलकर जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम, मथुरा बाजार स्थित शिवालय, बिजलीपुर मंदिर स्थित शिवालय, उतरौला के दुखहरण नाथ, राजापुर भरिया जंगल के कल्पेश्वर नाथ व धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी भोर पहर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


महामृत्युंजय जप व रुद्राभिषेक की रही धूम
नगर के दीक्षित काॅलोनी में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान का आयोजन हुआ। सात पुरोहितों द्वारा सोमवार को महामृत्युंजय मंत्रों का जाप करने के साथ भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया। मुख्य यजमान अमरहवा के ग्राम प्रधान शशिकांत त्रिपाठी ने शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए दूध, जल, दही, घी व शहद से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक में वरिष्ठ अधिवक्ता गोमती प्रसाद त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, दिनेश तिवारी, रानू सिंह, आशीष द्विवेदी व राहुल तिवारी सहित कई शामिल हुए। इसके अलावा नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी रुद्राभिषेक किया गया।

शिवालयों में रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शिव मंदिर व शिवालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शिवालयों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं। एसपी केशव कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाल व प्रभारी निरीक्षक भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed