{"_id":"6a3d6477469f4938fb02b46a","slug":"development-works-worth-450-crore-approved-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150600-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 4.50 करोड़ के विकास कार्यों काे मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 4.50 करोड़ के विकास कार्यों काे मिली मंजूरी
Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र पंचायत की बैठक बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित की गई। विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन्हें मंजूरी दी गई है। बैठक में 110 ग्राम पंचायतों से प्राप्त विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति एवं खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, बाल विकास परियोजना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल किए गए। इनमें नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, सीसी रोड, हाईमास्ट लाइट स्थापना तथा ओपन जिम जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
चरनगहिया गांव में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर, हलौरा और जरवा समेत विभिन्न गांवों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। जनप्रतिनिधियों ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। बैठक में शिवजीत सिंह शिवा, अमित कुमार तिवारी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, ग्राम प्रधान बृजमोहन मौर्य, नितीश कुमार यादव, राजकमल यादव आदि रहे।