फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Development work worth Rs 86.19 lakh approved in Tulsipur Nagar Panchayat

Balrampur News: तुलसीपुर नगर पंचायत में 86.19 लाख के विकास कार्य मंजूर

Mon, 27 Apr 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 86.19 lakh approved in Tulsipur Nagar Panchayat
फोटो-1-बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित नगर पंचायत कार्यालय।-संवाद
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत कुल 86.19 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नगर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग मार्ग, सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में सोनू सिंह के घर से होते हुए अस्पताल के पीछे बाउंड्रीवाल तक सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण पर 10.20 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 14 में भरत पांडेय एडवोकेट के मकान से लल्लन के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण 6.80 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ में मुतल्लिब के मकान से कौशल के प्लांट तक 7.64 लाख रुपये तथा नूरजहां के मकान से मंजूर के मकान तक 9.75 लाख रुपये से सीसी रोड व नाली का निर्माण होगा। वार्ड नंबर नौ में विद्युत उपखंड कार्यालय से शकील के मकान होते हुए राबिन श्रीवास्तव के मकान तक 7.78 लाख रुपये तथा सुशील श्रीवास्तव से ओम प्रकाश गुप्ता के मकान तक 8.59 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। पुरानी बाजार हनुमानगढ़ी मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर 2.17 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 10 में गीता कश्यप से हनुमान कश्यप के मकान तक 3.62 लाख रुपये, वार्ड नंबर 11 में छोटी मस्जिद से मो. जफर व अंजुमन मोहम्मदिया स्कूल तक 5.60 लाख रुपये, तथा वार्ड नंबर 12 में गुड़िया मिश्रा के घर से प्रिंस श्रीवास्तव के मकान तक 9.42 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे। वार्ड नंबर 13 में इम्तियाज मौलाना के घर से वामिक के मकान तक 1.60 लाख रुपये, वकील खान के घर से निशा रानी के मकान तक 4.80 लाख रुपये, तथा गनी के मकान से गुरुकुल इंस्टीट्यूट के पीछे तक 8.22 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed