फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Development work of village stalled due to wrong bank account

बैंक खाता गलत होने से गांव का विकास कार्य ठप

Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development work of village stalled due to wrong bank account
हरैया सतघरवा। बैंक खाता गलत होने से स्थानीय ब्लॉक के तेंदुआनगर ग्राम पंचायत का विकास कार्य ठप है। सात माह से ब्लॉक व जिला मुख्यालय का ग्राम प्रधान अहमद हुसैन चक्कर काट रहे हैं। ग्राम प्रधान ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर समस्या निराकरण कराए जाने की मांग की है। डीएम ने संबंधित अफसरों को तत्काल समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने डीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सात माह पहले उनका क्षेत्र के एक स्थानीय बैंक में निधि का खाता खुलवाया गया था। प्रियासॉफ्ट वेबसाइट पर ग्राम पंचायत निधि प्रथम खाता गलत फीड हो गया। खाता दुरुस्त कराने के लिए सात माह से ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहा हूं। खाता संख्या गलत फीड होने से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लेन-देन ठप पड़ा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के सारे विकास कार्य बाधित हो गए हैं। नाली, खडंजा, हैंडपंप रिबोर व ग्राम पंचायत के अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान ने डीएम से समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत हरैया सतघरवा मिनतीराम ने समस्या निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। डीएम कृष्णा करुणेश ने ग्राम प्रधान की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ नरेश चंद्र को निर्देश दिया है कि तेंदुआनगर ग्राम पंचायत के निधि का खाता तत्काल दुरुस्त कराएं जिससे ग्राम पंचायत का विकास कार्य बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed