फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Development of villages will be done from 15.75 crores

15.75 करोड़ से होगा गांवों का विकास

Thu, 05 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Development of villages will be done from 15.75 crores
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में कई मामलों को लेकर लगातार हंगामा होता रहा। पेयजल, सिंचाई, साफ-सफाई, गेहूं खरीद, सड़क व तटबंधों के निर्माण आदि को लेकर ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने सवाल-जवाब किया। बैठक से बिना सूचना के नदारद अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान 15.75 करोड़ रुपये से तुलसीपुर ब्लॉक के गांवों का विकास कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्वामिता ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों को उनके क्षेत्रों का विकास कराने के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी को ब्लॉक प्रमुख ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीडीओ संजय श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि सभी सदस्यों की तरफ से गांवों के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 में 15.75 करोड़ रुपये से तुलसीपुर ब्लॉक की 100 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र व गणेश प्रसाद सोनी ने गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती, बिजली विभाग की लापरवाही से अधूरे विद्युतीकरण वाले गांवों में काम पूरा कराने की बात रखी गई।
मोबीन, अकबाल, अमन वर्मा, कलाम, मीना गुप्ता, विनय कुमार मिश्र, मंगलदेव सिंह, सबूरे यादव, पंकज गिरि, राजू यादव व मोहम्मद उमर आदि ने राजकीय नलकूप का मुद्दा उठाया। गुलहरिया, साहबनगर, बरदहवा, गयालीडीह, सेमरी व धनौड़ा में काफी दिनों से नलकूप ठप है जिससे गन्ने की सिंचाई नहीं हो पा रही है।

ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव बनाकर बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। बैठक में बीडीसी अब्दुल हक, अबोधराम, मेराजुद्दीन, शशिभूषण सिंह, निशा व नीमेश मिश्र सहित सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed