{"_id":"6a23102d67c42bafb40b62a2","slug":"destroyed-the-mafia-developing-at-bullet-speed-balrampur-news-c-13-1-lko1038-1770144-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माफिया को किया तबाह, बुलेट की रफ्तार से कर रहे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माफिया को किया तबाह, बुलेट की रफ्तार से कर रहे विकास
Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बिलोहा में विकास योजनाओं का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : संवाद
गैसड़ी (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को तबाह करने वाले माफियाओं को उनकी सरकार ने तबाह किया है और बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके तथा बिना झुके बुलेट स्पीड में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत से मजबूत हुए माफिया ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया, विकास का पैसा हड़पा और लोगों का शोषण किया, लेकिन अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और बुलडोजर चल रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यनगर-बिलोहा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 392.25 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने की सलाह दी। कहा कि जब गलत लोग चुनकर आते हैं तो गरीबों की जमीनें कब्जाई जाती हैं और विकास प्रभावित होता है। इसलिए जनता को सजग रहकर सही प्रतिनिधि चुनना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां आज गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का सुशासन मॉडल आज देश और दुनिया में चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की नई तस्वीर सामने आई है। बलरामपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में सड़क, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं ने जिले की पहचान बदली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई और जलस्रोतों को प्रदूषित किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना केवल सरकार का नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। इस दौरान प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, एमएलसी साकेत मिश्र, विधायक पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, कैलाश नाथ शुक्ल समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम ने स्टॉल देखा, गोदभराई और अन्नप्राशन कराया
बलरामपुर। मध्यनगर के बिलोह के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। वहीं थारू जनजाति की महिलाओं के स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों को सराहा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन उत्पादों की बिक्री कराएं।
इसके अलावा बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराने के साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्हें उपहार भी दिया। परिषदीय विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही आवास की लाभार्थी को चाभी भेंट किया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जिले की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्य की सराहना की।