{"_id":"693858bef46cf97f6a0a35ba","slug":"deprived-of-benefits-due-to-non-issuance-of-certificate-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138560-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रमाणपत्र जारी न होने से लाभ से हैं वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रमाणपत्र जारी न होने से लाभ से हैं वंचित
Tue, 09 Dec 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते डीसी मनरेगा सुशील अग्रहरि ।
श्रीदत्तगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई बिनोहनी के मजरे मंगतनडेरा में मंगलवार को नट समुदाय के बीच प्रशासनिक टीम ने खुली चौपाल लगाई। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया। चौपाल के बाद अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर नाली, सड़क, आवास और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
चौपाल में मौजूद नट समुदाय के राम आशीष, बड़े लाल और राम राज ने बताया कि उनके समुदाय के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है, जिसके कारण वह लोग कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इन लोगों ने अधिकारियों से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। इस पर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया।
डीसी मनरेगा सुशील अग्रहरि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में नाली, सड़क, आवास और रोजगार से जुड़े लंबित मामलों की जांच कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की सतत निगरानी हो रही है। उन्होंने कहा कि चौपाल में आने वाली समस्याओं को विभागीय स्तर पर दर्ज कर लिया गया है। आवास, पेंशन और सामाजिक योजनाओं से जुड़े योग्य लाभार्थियों को जल्द लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
बीडीओ श्रीदत्तगंज अवनींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि चौपाल ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नाली-सड़क निर्माण, आवास आवंटन से लेकर रोजगार सृजन तक सभी महत्वपूर्ण कार्यों की गति तेज की जा रही है। चौपाल में उठाए गए सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।